धुआं मुक्ति से महिलाओं को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य – विधायक लाम्बा

धुआं मुक्ति से महिलाओं को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य – विधायक लाम्बा

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 105 जरूरतमंद महिलाओ में निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित

नसीराबाद एच पी गैस के तत्वाधान में ग्रामीण महिलाओं ने निशुल्क गैस कनेक्शन की लिए करवाये रजिस्ट्रेशन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लंबा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सेंकडो महिलाओं को अपने दैनिक जीवन मे दूर दराज से लकड़ियां बीन कर या गोबर से बने कंडो का प्रबंध कर भोजन पकाने की मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में संचालित उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त होने से अब महिलाओ को इस समस्या से निजात मिल गयी है। विधायक लाम्बा मंगलवार को कम्युनिटी हॉल में नसीराबाद एच. पी. गेस एजेंसी द्वारा आयोजित एलपीजी पंचायत एवं निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर विस्तृत चर्चा करते हुए एलपीजी गैस के उपयोग से महिलाओ का स्वास्थ्य बेहतर होने की बात कही। इससे पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष अमित तापड़िया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए घरेलू गैस उपयोग में महिलाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि एस बी आई बैंक प्रबंधक नीतू चौहान एव भाजपा पार्षद अनिता मित्तल ने महिला शक्ति एवं महिला स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम को संबोधित क़िया। कार्यक्रम के शुरुआत में उज्ज्वला योजना गीत , एलपीजी पंचायत, गैस सुरक्षा एवं सुरक्षित एलपीजी उपयोग इत्यादि कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके पश्चात नसीराबाद के अलावा आस पास के गांव भटियाणी, नांदला, राजोसी, भवानीखेड़ा, बाघसूरी, लोहरवाड़ा, रामपुरा, सनोद, बलवंता, जाटिया, दिलवाड़ा, दिलवाड़ी, मोतीपुरा, दाता आदि ग्राम से आई 105 ग्रामीण महिलाओं में निशुल्क गेस कनेक्शन वितरित किये गए। कर्यक्रम के अंत मे नसीराबाद एच. पी. गेस वितरक अनुराग गढ़वाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में निरंजन गढ़वाल, चंद्रशेखर, हेमन्त आर्य, चंचल, कीर्ति संधू, आनंद, हंसराज, नंदकिशोर, अशोक यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment