राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्बारा संचालित महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक फारकिया मे हुई आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । श्री नगर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत फरकिया के पंचायत परिसर में अटल भूजल योजना के अंतर्गत राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा संचालित महिला स्वंय सहायता समूह की महिलाओं की बैठक अयोजित कर अटल भूजल योजना की जानकारी दी गई। भूजल विभाग के आई ई सी विशेषज्ञ धनराज सुमन ने उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गिरते भूजल स्तर की जानकारी दे कर सामुदायिक सहयोग से जल बचत करने का संदेश दिया।वर्षा की अनियमितता को दूर करने हेतु पेड़ पौधे लगाने तथा वर्षा जल संरक्षण कर घरेलू कार्य मे उपयोग करने की सलाह दी गई।उपस्थिति महिलाओं को भूजल विभाग द्वारा ग्राम पंचायत में स्थापित वर्षा मापी यंत्र की जानकारी दी गई एव वाटर टेस्टिंग किट से जल की गुणवत्ता की जांच करने के बारे में बताया गया। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद से गुड्डी रावत आदि उपस्थित रहे।