नसीराबाद में महिलाओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया फाग महोत्सव

नसीराबाद में महिलाओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया फाग महोत्सव

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद में रविवार को मोची बाजार स्थित बालाजी मंदिर में महिलाओं ने बड़ी धूमधाम से फाग महोत्सव बनाया । नसीराबाद के मोची बाजार में स्थित मंदिर प्राचीन होने के साथ करीब 300 साल पुराना है । मन्दिर में आयोजित इस फाग महोत्सव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । इस आयोजित फागोत्सव में महिलाओं ने भगवान राधा कृष्ण के सुमधुर भजनों के साथ नृत्य करते हुए गुलाल व पुष्पो से होली खेली । कार्यक्रम के पश्चात महा आरती की गई वह प्रसाद वितरित किया गया । कार्यक्रम की संयोजक अर्चना बोहरा व पार्षद सरोज बिस्सा ने बताया कि आगामी 16 तारीख को मन्दिर में शिव परिवार की स्थापना की जाएगी व कलश यात्रा भी निकाली जायेगी । जिसमें करीब 200 महिलाएं कलश यात्रा में सम्मिलित होगी ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment