देरांठु मे महिलाओं ने मनाया होली फाग महोत्सव

देरांठु मे महिलाओं ने मनाया होली फाग महोत्सव

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठु कस्बे मे राधे राधे महिला भक्त मण्डली ने बुधवार को बगीची बैरी स्थित बालाजी प्रागंण मे होली फाग महोदय मनाया । महोत्सव के दौरान महिलाओं ने गुलाल , अबीर व फुलो की होली खेलते हुए होली के गीत व भजन गाये । साथ ही ढोलक व हारमोनियम पर फागुन के गीतो के साथ नाचते हुये महिलाओं ने होली महोत्सव धूमधाम से मनाया । आयोजित इस कार्यक्रम चन्दा देवी सोनी , संतोष प्रजापत , आशा सोनी , सुमित्रा दाधीच , सुशीला दाधीच , विष्णु देवी सैन , दौलत कवंर , विजय लक्ष्मी , इन्द्रपाल कौर , जसवन्ती देवी , संतोष सोनी , विष्णु वैष्णव , मधु लक्षकार , संगीता लक्षकार , कैलाश कवंर , गुलाब देवी माली व नसीराबाद से आई कान्ता देवी सोनी , शान्ति देवी , नीता सोनी , मैना देवी सोनी सहित करीब 80 महिलाओं ने होली फाग महोत्सव मनाया । आयोजित इस कार्यक्रम मे संजय शर्मा , बाबूलाल सोनी , दीपक सोनी का विशेष सहयोग रहा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment