राजीविका द्वारा महिलाओं को बनाया जा रहा है आत्मनिर्भर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । गांव रामपुरा मे राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद ब्लॉक श्रीनगर के क्लस्टर झड़वाड़ा के राजीविका के द्वारा शिव जी राजीविक महिला ग्राम संगठन का उद्घाटन का आयोजन किया गया । जिसमे क्लस्टर प्रभारी विजय कुमावत श्रीनगर ने राजीविका योजनाओं की जानकारी दी गई । साथ ही समूह ग्राम संगठन क्लस्टर लेवल फेडरेशन से होने वाले फायदे बताये । क्लस्टर प्रभारी विजय कुमावत ने सभी महिलाओं से 12 और 330 के बीमा के बारे में चर्चा करते हुए शत प्रतिशत बीमा करवाने की जानकारी दी गई । रजीविका से महिलाओं को और उनके परिवार की लड़कियों को कम्प्यूटर कोर्स , ब्यूटी पार्लर , सिलाई , आचार , पापड़ , सर्फ , साबुन , अगरबत्ती मेकिंग की ट्रेनिंग के बारे में भी बताया । क्लस्टर झड़वासा में 142 समूह का गठन कर चुके है । जिसमे टी -1 , 79 समूह और टी- 2 , 45 को दे चुके है । उद्घाटन मैं उपस्थित मंगल प्रजापत गिरधारी , मनोज शर्मा , राहुल , राजीविका स्टाफ मे क्लस्टर प्रभारी विजय कुमावत , गायत्री रैगर , वीवो सी आर पी टीम में दीपा धनबाई , ममता देवी के साथ सक्रिय महिला टीना देवी भी उपस्थित रही ।