जिले मे घट स्थापना के साथ ही नव दिवसीय शारदीय नवरात्रा प्रारंभ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले मे घट स्थापना के साथ ही बुधवार से नव दिवसीय शारदीय नवरात्रि पर्व प्रारंभ हो गया । इस उपलक्ष्य मे मन्दिरों मे अखण्ड रामायण पाठ , दुर्गा सप्तशती पाठ व नव परायण रामायण पाठ प्रारम्भ हो गए । वही नसीराबाद क्षेत्र के बामणिया बालाजी धाम मन्दिर , बासक बाबा धाम , बगीची बालाजी मन्दिर , बावन भैरव मन्दिर , भाषाहरडी मातेश्वरी मन्दिर पर अखण्ड रामायण पाठ हो रहे है । वही वैष्णवी देवी मन्दिर लोहरवाड़ा टेंक पर दुर्गा सप्तशती के पाठ हो रहे है । नवरात्रि स्थापना के साथ मन्दिरों पर दर्शानार्थियों की भीड उमड रही है ।