सासंद चौधरी के प्रयासों से 5.34 करोड की लागत से किशनगढ रेल्वे स्टेशन पर स्वीकृत हुये 4 एस्केलेटर एवं 2 लिफ्ट।
सांसद भागीरथ चौधरी ने केन्द्रीय रेल मंत्री को ज्ञापित किया धन्यवाद।
रेलवे ने जारी किये टेंडर, लगभग 6 माह में पूर्ण होगा एस्केलेटर एवं लिफ्ट का कार्य।
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर सांसद श्री भागीरथ चौधरी के अथक प्रयासों से किशनगढ रेलवे स्टेशन पर 4 एस्केलेटर एवं 2 लिफ्ट की स्थापना कार्य की सक्षम स्वीकृति गत दिनों केन्द्रीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के विषेश निर्देशो से रेलवे बोर्ड द्वारा जारी कर दी गई हैं। जिस पर सांसद श्री चौधरी ने केन्द्रीय रेल मंत्री का विशेष आभार ज्ञापित करते हुए कहां कि गत 05 वर्षों से स्थानिय वासिन्दों एवं रेल यात्रियों द्वारा किशनगढ रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट की मांग की जा रही थी। जो अब मूर्तरुप ले रही हैं। रेलवे बोर्ड ने किशनगढ रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नम्बर 01 व 02 पर ऊपर-नीचे की ओर आने-जाने के लिए प्रत्येक प्लेटफार्म पर 2-2 एस्केलेटर एवं 1-1 लिफ्ट स्वीकृत कर दी हैं। जिसकी लागत राशि लगभग 5.34 करोड रुपये होगी। उक्त एस्केलेटर एवं लिफ्ट के लिए उत्तर पच्छिमी रेलवे जयपुर मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय द्वारा गत दिनों 19 अप्रैल 2023 को निविदाए आंमत्रित कर ली हैं, जिसकी टेंडर की अंतिम दिनांक 15 मई 2023 हैं। और उक्त कार्य को 06 माह में ही पूर्ण किया जाना हैं। सासंद श्री चौधरी ने कहां कि किशनगढ़ (अजमेर) नवीन रेल्वे स्टेशन परिसर में रेल यात्रियों, स्थानिय वासिन्दों एवं आमजन को वर्तमान में निर्मित पहाड़ जैसी भारी-भरकम फुट ओवर ब्रीज की सीढ़ियों से प्लेटफार्म संख्या 01 से प्लेटफार्म संख्या 02 पर आना-जाना पड़ता हैं। इस एफ ओ बी की सीढ़ियों पर चढ़ने में सामान्य रेल यात्री भी हांफ जाता है, वहीं बुजुर्ग, महिला एवं दिव्यांग यात्रियों को उक्त प्लेटफार्म पर आने-जाने में अत्यन्त कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्लेटफार्म 01 व 02 के बीच एक अण्डरपास सब वे भी बना हुआ है, तो वहीं रेल्वे स्टेशन के एक छोर पर 04 लेन पटरियों को समपार पर भी आया-जाया जा सकता है, लेकिन इससे भी रेल यात्रीगणों को आवाजाही में कठिनाईयॉ हो रही है और उक्त सब वे (अण्डरपास) काफी लम्बा भी पड़ता है, जिसमें चलने पर बुजुर्ग एवं बीमार यात्री को थकान हो जाती है। ज्ञात रहें कि गत रेल बजट 2018-19 में किशनगढ़ स्थित नवीन रेल्वे स्टेशन परिसर पर 2 एस्केलेटर एवं लिफ्ट का प्रावधान स्वीकृत किया गया था, लेकिन आपके विभागीय रेलवे उच्चाधिकारियों की उदासीनता के चलते उक्त दोनों एस्केलेटरों का बजट उत्तर पश्चिमी रेल्वे के अन्यत्र रेलवे स्टेशन पर स्थानान्तरित कर दिया गया एवं दूसरी ओर सांसद श्री चौधरी के द्वारा गत 03 वर्षों से निरन्तर एस्केलेटर एवं लिफ्ट की मांग किये जाने पर रेल मंत्रालय द्वारा बजट वर्ष 2019-20 में 02 लिफ्ट स्वीकृत की थी, लेकिन स्वीकृत लिफ्टों का कार्य भी आज तक पूर्ण नहीं हो सका है। जिसके चलते केन्द्रीय रेलमंत्री महोदय ने व्यक्तिशः अवलोकन कराकर सांसद श्री चौधरी के विशेष आग्रह को दृष्टिगत रखकर गत दिनों संसद बजट सत्र में उक्त एस्केलेटर एवं लिफ्ट स्वीकृति को सकारात्मक निर्णय लेते हुये रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया। ताकि बुजुर्ग, बीमार, महिला रेल यात्रियो के साथ-साथ आम सामान्य रेल यात्रियों को किशनगढ रेलवे स्टेशन पर स्थित दोनों प्लेटफार्मों पर आवाजाही में हो रही कठिनाईयों से राहत मिल सके।