प्रशासन गांव के संग अभियान गांव, गांव में विकास की गंगा बहेगी ललित यादव अखिलेश कौशिक    

प्रशासन गांव के संग अभियान गांव, गांव में विकास की गंगा बहेगी ललित यादव अखिलेश कौशिक                                                                
पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत

सोडावास
क्षेत्र की ग्राम पंचायत माजरी खोला को राज्य सरकार के प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर का आयोजन शनिवार को हुआ । 
जिसके मुख्य अतिथि रहे जिला कांग्रेस कमेठी अलवर महा सचिव अखिलेश कौशिक एडकोकेट अध्यक्ष रामवतार चौधरी अपर लोक अभियोजक विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कीमत राय शर्मा करनीकोट सरपंच कैलाश चन्द्र शर्मा जिनका माजरी खोला के सरपंच पंडित अनिल शर्मा व ग्रामीणो ने साफा माला पहनाकर किया भव्य स्वागत

शिविर में  जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर पी सी सी सचिव ललित यादव पहुंच कर आमजन और अधिकारियों से बात कर मौके पर ही समस्या का निस्तारण करवाया  । छिल्लर ने  कहा कि सरकार द्वारा आयोजित ये शिविर जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं । राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक पेंशन सहित विभिन्न सरकारी काम के लिए प्रशासन खुद गांव में पहुंच पहुंचा है ।  जिन कामों के लिए लोगों को सरकार के  कार्यालयो में जाना पड़ता था वही काम अब गांव-गांव में शिविरों के माध्यम से  शिविरों के माध्यम से हो रहे हैं ।   विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक लोगों को इन शिविरों का लाभ प्रदान करने की बात कही । वहीं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन गांव के संग अभियान की सराहना की।  शिविर में ब्लॉक लेवल के समस्त विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित होकर ग्राम पंचायत निवासियों को लाभ दिया । वही शिविर प्रभारी तहसीलदार रोहिताश पारीक ने ग्रामीणों की समस्या का  निस्तारण मौके पर ही किया । SDM पकंज बड़गुजर   विकास अधिकारी गुलाब गुजर ने सभी की समस्या सुनी। इस मौके पर जिला पार्षद भीमराज यादव मामचंद चौधरी सरपंच राजवाड़ा,वीरू शर्मा सरपंच जसाई, एमपीएस योगेश कीमत राय शर्मा शिक्षाविद यादवेन्द्र उपाध्याय युवा नेता दिनेश शर्मा जयप्रकाश उप सरपंच, आभास कानोडिया भाजपा मंडल महामंत्री जाट बहरोड , सुरेश सैन, राजेंद्र पंच, पृथ्वी प्रजापति, मुकेश यादव, धर्मचंद बोहरा, राकेश राजा, प्रताप हरिजन एवम समस्त ब्लॉक अधिकारी, एवम जन प्रतिनिधि रहे मौजूद ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment