मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बांदा गांव से है. यहां एक युवक ने पुलिस से अपनी पत्नी को वापस घर लाने की गुहार लगाई है. युवक का कहना है कि उसकी पत्नी काफी सुंदर है और शादी के बाद जब वो मायके गई तो अब लौट कर आने को तैयार नहीं है. क्योंकि मैं उसकी तरह सुंदर नहीं हूं. इतना ही नहीं युवक ने ये भी बताया कि जब वो अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल गया तो वहां कुछ लोगों ने कमरे में बंद कर उसकी पिटाई कर दी. ऐसे में अब युवक पुलिस थानों के चक्कर लगाने को मजबूर है.
⠀