करवाचौथ पर साड़ी नहीं दिलाना पति को पड़ा महंगा, पत्नी ने पति को शोरूम मे ही पीटा
पत्नी को चाहिए थी करवा चौथ पर 12 हजार की साड़ी
सुखराम मीणा/दिव्यांग जगत
गाजियाबाद- हाल ही में गाजियाबाद के मोदीनगर में करवा चौथ व्रत के लिए पत्नी को मनपसंद साड़ी ने दिलाना एक युवक को आज काफी महंगा पड़ गया। मामला पति पत्नी में इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति को शोरूम में ही पीट डाला और बीच-बचाव करने के लिए पुलिस को आना पड़ा।
जानकारी के अनुसार मोदीनगर एक शोरूम पर मंगलवार दोपहर को करवाचौथ के लिए अपनी पत्नी को पति द्वारा उनकी मनपसंद साड़ी ना दिलवाना एक युवक को बहुत भारी पड़ गया। साड़ी को लेकर शोरूम में ही पत्नी और पति के बीच में जमकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद महिला ने अपने पति की शोरूम में ही धुनाई कर दी।
- जिला कलेक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति के सम्बन्ध में ली समीक्षा बैठक, गैस कम्पनी के अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था पर निगरानी के दिए निर्देश
- चैत्र नवरात्रि पर क्षेत्र के मन्दिरों में भक्तों की उमड़ रही है भीड़, बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में प्रतिदिन चौला बदलने के साथ हो रहा है फूलों से श्रृंगार
- सावधान – गैस किल्लत के नाम पर मंडरा रहा है साइबर ठगों का साया- राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी
- पुष्कर के परहुता पहाडी के शिखर पर स्थित मणि वैदिक शक्ति पीठ के गर्भ गृह के दर्शन कर लोट रहे पंडित व बटुको पर मधु मक्खियों ने किया हमला, हमले में 13 पंडित हुए घायल, दो घण्टे के रेस्क्यू करके सभी घायल पंडितों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया
- जयपुर के सारांश स्टूडियो में सजे राजस्थानी सुर, एस आर के फिल्म प्रोडक्शन के गीत की रिकार्डिंग सम्पन्न
जिसके बाद पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई पुलिस ने बताया कि दोपहर मंगलवार को दंपत्ति शॉपिंग मॉल में शॉपिंग करने के लिए पहुंचे यहां पर महिला ने काफी साड़ियां देखी जिस पर एक डेढ़ घंटे बाद महिला को एक साड़ी पसंद आई जिसकी कीमत 12 हजार से अधिक थी। बताया जा रहा है कि पति ने महिला को कम कीमत की साड़ी लेने की बात कही इस बात को लेकर दोनों के बीच में कहासुनी हो गई। देखते देखते ही बात इतनी बिगड़ गई कि पति ने महिला को एक चांटा मार दिया इस बात से नाराज होकर महिला ने शोरूम के अंदर ही अपनी पति की पिटाई करनी शुरू कर दी।
जिससे शोरूम व आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस दोनो को पकड़ कर के थाने ले गई बाद में उन्हें सशर्त छोड़ दिया गया।