स्कूल के लिए जमीन भेंट करने वाले भामाशाह गोदारा का किया स्वागत

स्कूल के लिए जमीन भेंट करने वाले भामाशाह गोदारा का किया स्वागत

रिपोर्टर : धन्नाराम नैण ओसियां

ओसियां विधानसभा क्षेत्र के मानसागर ग्राम पंचायत स्थित राप्रावि गोदारों की ढाणी के लिए स्थानीय भामाशाह खिंयाराम पुत्र स्व. गंगाराम गोदारा द्वारा अपनी खातेदारी भूमि दान की ! इस पर ग्रामीणों व स्कूल प्रशासन ने गोदारा का स्वागत किया ! ग्रामीण रामुराम भांभू ने बताया कि भामाशाह द्वारा विद्यालय में भूमि दान की थी ! स्कूल भवन में भामाशाह द्वारा भूमि दान का शिलालेख बना कर लगाया गया, वहीं भामाशाह का सम्मान भी किया गया ! इस मौके पर ओसियां के पूर्व विधायक व ससदीय सचिव भैराराम सियोल, रालोपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजूराम खोजा, रिछपालसिंह भाटी, पीओ घेवरराम ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया !

Author: admin

Comments (0)
Add Comment