बारिश ने किया शादियों का मजा किरकिरा
बारिश व तेज हवा से शादियों मे लगे टेन्ट , शामियाने गिरे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जिले मे हो रही बैमौसम की बारिश ने शादियों का मजा किरकिरा कर दिया । शहरी क्षेत्र से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों मे आखातीज से पीपल पूनम तक शादियों की धूम रहती है । परन्तू इस बार लगातार हो रही बेमौसम की बारिश से शादी वालो को परेशानी मे डाल रखा है । शादियों मे लाखों रुपये खर्च कर टेन्ट पाण्डाल लगाये , लेकिन दिन मे धूप व शाम होते ही बारिश का दौर चलने से शादी वाले परिवारों की हालत खराब हो रखी है । बारिश के कारण मेहमानों को ठहराना , व्यवस्था करना भारी पड रहा है । ग्रामीण क्षेत्रो मे अभी 1 से 5 तारीख तक सैकडो शादियाँ है । वही आज दोपहर मे तेज हवा के साथ आई बारिश के साथ पडे ओलो ने कई जगह लगे टेन्ट शामियाने उडा दिये । वही मौसम विभाग अभी भी तीन चार दिन तक मौसम ऐसे ही रहने की भविष्यवाणी कर रहा है ।