01
बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, लोगों को मिली राहत
दिव्यांग जगत /भूपेन्द्र सिंह पंँवार
अरांई,पिछले कुछ दिनों से सूरज की तपिश व उमस झेल रहे कस्बेवासियों को शनिवार को राहत मिली, जब अचानक दोपहर के बाद मौमस ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई। इसके बाद बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। चिलचिलाती धूप व गर्मी और उमस से बैचेन लोगों के चेहरे बारिश से खिल उठे। शनिवार शाम को अचानक बरसात शुरू हुई, जो करीब आधा घंटा तक जमकर बरसी। दरअसल, सुबह से ही चिलचिलाती धूप और उमस थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक शाम होते-होते मौसम का रूख बदल सा गया। बादलों ने अचनाक अपना डेरा डाल दिया और शाम करीब 6 बजे गरजने और बरसने लगे और मौसम ठंडा हो गया। जिसके बाद लोग मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। गर्मी से झुलस रहे लोगों ने राहत की सांस ली। दिनभर तेज धूप, उमस और गर्मी के बाद शाम को करीब आधा घंटा हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। बारिश से मौसम में आई ठंडक से लोगों को राहत मिली है। वहीं कई जगह सड़कों पर जलजमाव हो गया। इससे आवागमन करने वाले राहगीरों के साथ ही आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।