मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । गोसेवा, भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था को समर्पित केकड़ी नगर में इस माह भक्ति और जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।बढ़ते कदम गौशाल संस्थान केकड़ी के अध्यक्ष अशोक पारीक ने बताया कि “बढ़ते कदम गोशाला संस्थान” के सानिध्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन तय किया गया है, जिनमें नगर सहित आसपास क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
गौमाता के सम्मान के उद्देश्य से आगामी 22 अप्रैल , बुधवार को “एक शाम गोमाता के नाम” विशाल भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इस भव्य भजन संध्या में गोमाता के परम प्रेमी एवं सुप्रसिद्ध भजन सम्राट ओम जी मुनडेल अपनी मधुर व भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। यह कार्यक्रम में गोमाता की महिमा, सेवा और संरक्षण के संदेश को भजनों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
। यह कार्यक्रम गोसेवा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने, गोसंरक्षण के महत्व को रेखांकित करने और गोभक्तों के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
गोशाला के सचिव राजेंद्र बियानी ने बताया कि यह विशाल कार्यक्रम केकड़ी के पटेल मैदान पर सांय 7.30 से प्रारंभ होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केकड़ी विधायक श्री शत्रुघ्न गौतम की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समारोह का मंच संचालन अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कवि श्री बुद्धि प्रकाश दाधीच द्वारा किया जाएगा, जो अपनी ओजस्वी वाणी से कार्यक्रम में विशेष ऊर्जा का संचार करेंगे। संस्थान के मीडिया प्रभारी महेंद्र प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। नगर में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार प्रारंभ कर दिया गया , वहीं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर गोसेवा के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है।
इस आयोजन के माध्यम से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलेगा, बल्कि समाज में गोसंरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच और जनभागीदारी को भी नई दिशा मिलेगी।