तीन छात्रों का राज्य स्तर पर चयन
दिव्यांग जगत / फागलिया / रघुवीर शर्मा
फागलिया. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तरला के छात्र अर्जुनदान पुत्र निम्बदान , हिरदान पुत्र खिरदान , नरपत दान पुत्र करणीदान का टेनिश बॉल क्रिकेट में राज्य स्तर पर चयन हुआ है । यह खिलाड़ी 27 नवम्बर से 1 दिसंबर तक कपासन चितोड़गढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में बाड़मेर की टीम का प्रतिनिधित्व करेगे । । इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रेणीदान ने बताया कि शारीरिक शिक्षिका मधुलता शर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व ब्लॉक का नाम रोशन किया है जिसके लिए तहदिल से उनका स्वागत करते है । बच्चों के अच्छे प्रदर्शन पर अभिभावकों ने तरला पीईईओ का आभार तथा धन्यवाद प्रकट किया । ग्रामीणों ने विद्यालय स्टाफ को बधाई दी ।और खुशी जाहिर की इन छात्रों ने गांव का नाम जिले में रोशन किया। इस अवसर पर श्री प्रकाश चंन्द व अ , भरत दान चारण,अशोक कुंमार मीणा , नेमाराम , अमित कुमार , चौथमल मीणा आदि स्टाफ साथियो ने भी खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की