जलदाय विभाग ने नान्दला से न्यारा क्लस्टर पर 27 अवैध कनेक्शन काटे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद जलदाय विभाग के सहायक अभियंता के निर्देशन में मगंलवार को पंप हाउस नांदला से न्यारा क्लस्टर पर 27 अवैध जल कनेक्शन पुलिस प्रशासन व विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में ओ एन्ड एम की फर्म जीए इन्फ्रा की टीम द्वारा हटाए गए । कार्यवाही के दौरान एएसआई राजेंद्र , सहायक अभियंता जितेंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता बीएल मीणा, कंचन अरोड़ा फर्म के प्रतिनिधि हेमसिंह शेखावत आदि मौजूद रहे ।