लवेरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी पर तालाबंदी करने की चेतावनी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम लवेरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शिक्षक नही लगाने को लेकर गांव के युवा नेताओं ने स्कूल में तालाबंदी करने की चेतावनी देकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीनगर को ज्ञापन सौंपा । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लवेरा मैं अंग्रेजी गणित और हिंदी के अध्यापक नहीं है । ज्ञापन देते समय युवा नेता महेंद्र गुर्जर, गणेश गुर्जर, दीपक गुर्जर, देवेंद्र कोली,ओमप्रकाश कोली आदि मौजूद रहे।