नसीराबाद नगरपालिका मे हुआ वार्ड सभा का आयोजन

नसीराबाद नगरपालिका मे हुआ वार्ड सभा का आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नगरपालिका नसीराबाद कार्यालय में शनिवार को वार्ड सभा का आयोजन किया गया । जिसमें हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में निवास करने वाले व्यक्तियों तथा आमजन के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, हटवाने एवं संशोधन करने के लिए पूर्व में जारी विधानसभा चुनाव मतदाता सूची का पठन किया गया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी भगवंत सिह परमार ने बताया कि
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों के क्रम में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत वार्ड सभा का आयोजन किया गया।
वार्डसभा में नगरपालिका नसीराबाद के उपाध्यक्ष शम्भू साहू, सदस्य महेन्द्र डाबी, छगनलाल जाट, सरोज बिस्सा, ललित गोविन्दानी, प्रशान्त मेहरा, सुभाष सांखला, प्रदीप सिंह राठौड़, समाजसेवी शंकरलाल गुर्जर, बीएलओ सुरेंद्र, पूर्व बीएलओ योगेश, कार्यवाहक जमादार ध्यानदास, हरिराम सैनी, आकाश घुस्सर, पूजा गुर्जर, उपदेश शर्मा, अक्षय सोनी, रविकान्त लाखन एवं आमजन की उपस्थिति रही।
वार्ड सभा के दौरान मतदाता सूची में से नाम हटवाने हेतु 1 आवेदन प्राप्त हुआ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment