शुद्ध के लिए युद्ध अभियान,4 फर्मों से लिए नमूने, होगी जांच

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

4 फर्मों से लिए नमूने, होगी जांच

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राज्य सरकार के शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत सोमवार को की गई कार्यवाही में 4 फर्मों पर जांच की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. सोनी ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत जिले में 4 फर्मों पर कार्यवाही की गई। ब्यावर में की गई कार्यवाही के अंतर्गत कमल रितु फ्लोर मिल्स कोठी चोक, जे.पी. फ्लोर मिल्स चर्च के पास, गौतम श्री किराणा स्टोर चर्च रोड एवं सिद्वी विनायक किराणा स्टोर पाली बाजार से मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्रयोगशाला अजमेर को भिजवाया जाएगा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment