विश्व धुम्रपान दिवस पर लोगों को जागरूक करनें के लिए किया दीवार लेखन
लक्ष्मण वर्मा दिव्यांग जगत बाल आश्रम द्वारा संचालित बाल मित्र ग्राम चांदपुरा कालैड में विश्व धुम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर बाल आश्रम संस्थापिका सुमेधा कैलाश के निर्देशन में बाल मित्र ग्राम चांदपुरा कालैड टोडा निझरा गुजरों का गुवाडा जैतपुर आदि बाल मित्र ग्रामों में धुम्रपान के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए समूहों सदस्यों द्वारा दीवार लेखन किया गया जिसमें दुनिया भर में 25 लाख से ज्यादा मौतें धुम्रपान करने से हर वर्ष होती है इन होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा युवा वर्ग ज्यादा है इसलिए बाल मित्र ग्राम में बने समूहों ने बाल आश्रम के सहयोग से हर बाल मित्र ग्राम को धुम्रपान मुक्त ग्राम का निर्माण करने कि शपथ ली है गांव गांव व गांवों के आसपास मुख्य कस्बों में दीवार लेखन कर धुम्रपान से होने वाले दुष्परिणामों को आमजन को अवगत कराने व धुम्रपान नहीं करने कि शपथ दिलाई जाएगी इस अवसर पर बाल पंचायत से बाल सरपंच सीमा योगी कोमल रिकी विकास दायमा गुड़ी सोनू नितेश कुमार स्वामी सुरज कविता युवा मण्डल से लीला राम मीणा रामजीलाल सुमन प्रियंका महिला मण्डल से कैलाशी देवी आशा देवी सोनिया मनभरी आदि उपस्थित रहे