ग्राम सभा व संवाद के तहत राष्ट् को संबोंधित करेंगे प्रधान मंत्री
वीडब्ल्यूएससी सदस्य ग्राम सभा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें: उपायुक्त
रिपोर्टर भगवत शर्मा दिव्यांग जगत न्यूज पेपर & चैनल
नारनौल, 1 अक्तूबर व 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर जल जीवन मिशन के तहत होने वाली राष्ट्ीय ग्राम सभा व संवाद संबंधित कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी 11 बजे से 12 बजे तक देश को संबोधित करेंगे। इससे पहले 10 से 11 बजे तक सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इसी संबंध में वीरवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने उपायुक्त अजय कुमार को वीडब्ल्यूएसी के कार्यों व उद्देश्य के बारे में अवगत करवाया व गांव-गांव में पीने के पानी की जीवाणु परीशण के लिए दी जाने वाली एच2एस के बारे में भी जानकारी मुहैया करवाई। साथ ही जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जारी जल जीवन मिशन की मार्गदर्शिका भी भेंट की। इस मौके पर उपायुक्त अजय कुमार ने 2 अक्तूबर गांधी जयंती के मौके पर सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा निर्धारित नियमानुसार करने के आदेश भी दिये। पंचायत विभाग की ओर से सभी ग्राम पंचायतों की ग्राम सभा का शेड्यूल तैयार किया जा चुका है। संबंधित अधिकारी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें व ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सभी सदस्य इस ग्राम सभा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवायें।