नसीराबाद मे विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली

नसीराबाद मे विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । जिसमें एसडीएम श्रीमती अंशुल अमेरिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया । रैली नसीराबाद के शहीद स्मारक से होते हुए मुख्य बाजार से लेकर गांधी चौक तक रैली का आयोजन किया गया । जिसमें तहसीलदार , राजकीय व्यापारिक उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रिंसिपल युसूफ खान , व्याख्याता सुरेंद्र नागोरा , शिक्षक पवन कुमार और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रिंसिपल सूरज देवी चौहान मौजूद रहे । रैली का मुख्य उद्देश्य मतदाता जागरूकता एवं 17 प्लस आयु के मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment