देरांठू मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव 2023 में ज्यादा से ज्यादा मतदाता मतदान करें इस हेतु विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मनाया गया । जिसके अंतर्गत प्रार्थना सत्र में भारत हूं गीत गया गया और विद्यार्थियों द्वारा लोकतंत्र की महत्ता चुनाव की महत्ता पर विचार व्यक्त किए गए । साथ ही प्रभात फेरी निकल गई । जिसमें छात्र /छात्राओं ने नारे लगाते हुए ग्रामीण जनों को मतदान के प्रति जागरूक किया । इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे । जिसके अंतर्गत संस्था प्रधान श्रीमती संगीता तिवारी , सुषमा सोनी , सुनीता धवन , मोतीलाल , मोहम्मद इरफान , ताराचंद माली , अंजना शर्मा , गोरन्ती मीणा , अशोक कुमार मेघवंशी , सोनू छिपा , सोनिया मित्तल व अन्य सदस्य शामिल थे ।