मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद की एक महत्वपूर्ण जिला बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अजमेर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना और संगठन को और अधिक सशक्त बनाना रहा। बैठक में विश्व हिंदू परिषद अजमेर जिले के संगठन मंत्री बनवारी लाल , जिला अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, जिला मंत्री श्याम मनोहर सोनी, नसीराबाद प्रखंड अध्यक्ष जसवंत सिंह गुर्जर, प्रखंड उपाध्यक्ष महेश कुमावत, प्रखंड मंत्री ललित राठी, प्रखंड सह मंत्री कुणाल वर्मा सहित किशनगढ़, पुष्कर, रूपनगढ़, सरवाड़ और केकड़ी के अध्यक्ष, मंत्री और अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला मंत्री श्याम मनोहर सोनी ने आगामी प्रमुख आयोजनों पर विस्तृत चर्चा की। इनमें कृष्ण जन्माष्टमी, विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस , दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम, बजरंग दल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शौर्य दिवस, बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, तथा बजरंग दल त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम शामिल हैं। इन सभी आयोजनों की सफलता हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं अजमेर जिले के संगठन मंत्री बनवारी लाल ने संगठन की प्रगतिशीलता पर बल देते हुए कहा कि कार्यक्रमों की सफलता संगठन की शक्ति और समर्पण का प्रमाण होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अधिक संगठित, अनुशासित और समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आने वाले समय में विश्व हिंदू परिषद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का “तन-मन-धन से सेवा करने” का संकल्प लिया। यह बैठक संगठनात्मक ऊर्जा, समर्पण और राष्ट्र धर्म के लिए प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक बनकर उभरी।