नसीराबाद में विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड की बैठक हुई आयोजित

नसीराबाद में विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड की बैठक हुई आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । विश्व हिन्दू परिषद नसीराबाद प्रखंड की बैठक बुधवार को नसीराबाद में आयोजित हुई । बैठक में विश्व हिन्दू परिषद , बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति ने भी भाग लिया । बैठक में आगामी कार्यक्रम व हिन्दू समाज को कैसे जागरूक किया जाए जिस पर जिला मन्त्री श्याम मनोहर सोनी ने विषयों की स्पष्टता के साथ विश्व हिन्दू परिषद के समस्त आयामों की घोषणा की । जिसमें प्रखंड अध्यक्ष जसवंत गुर्जर , प्रखंड मन्त्री ललित राठी व सह मंत्री कुणाल वर्मा को बनाया गया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment