विश्व हिन्दू परिषद अजयमेरु जिले की बैठक नसीराबाद में हुई आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। विश्व हिन्दू परिषद अजयमेरू जिले की जिला बैठक 4 सितंबर को नसीराबाद के माहेश्वरी भवन में आयोजित हुई । नसीराबाद प्रखण्ड अध्यक्ष जसवन्त गुर्जर ने बताया कि
जिला बैठक में विहिप के प्रांत मंत्री कौशल गौड , विभाग सगंठन मंत्री बनवारी लाल, विभाग मंत्री श्याम सोनी, जिला मंत्री गोविन्द शर्मा , मंत्री ललित राठी के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अजयमेरू जिले के सभी प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। तथा संगठनात्मक विषयों व आगामी कार्ययोजना पर सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। बैठक में प्रान्त मन्त्री ने आगामी समय में जिले में होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने के साथ पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, साथ ही जिले की विभिन्न समितियों के नये पदाधिकारीयों की भी घोषणा की गई। बैठक में नसीराबाद प्रखण्ड में विनोद शर्मा को सहमंत्री व ममता ढाबी को दुर्गा वाहिनी का संयोजक बनाया गया।

Author: admin