वीरेंद्र शर्मा  राष्ट्रीय सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव बने

वीरेंद्र शर्मा  राष्ट्रीय सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव बने

पंडित पवन भारद्वाज // दिव्यांग जगत

मुंडावर  अलवर जिले के मुंडावर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जसाई सरपंच वीरेन्द्र शर्मा (वीरू पंडित) को राष्ट्रीय सरपंच संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम पलसानिया द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राजस्थान प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया है ।  साथ ही उन्हे संगठन के हित में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान राष्ट्रीय सरपंच संघ अध्यक्ष जयराम पलसानिया, भागीरथ यादव संयोजक, संजय नेहरा प्रदेश अध्यक्ष, श्रवण बिजानिया कोषाध्यक्ष , अशोक गोलिया, रामपाल यादव उपाध्यक्ष, अशोक यादव अलवर जिला अध्यक्ष, आशा मीणा, नरेंद्र सारण , पुष्पेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment