विनोद खन्ना अखिल भारतीय धानका युवा मोर्चा के भादरा तहसील अध्यक्ष नियुक्त

विनोद खन्ना अखिल भारतीय धानका युवा मोर्चा के भादरा तहसील अध्यक्ष नियुक्त
-नियामत जमाला-
भादरा, 11 नवंबर /अखिल भारतीय धानका युवा मोर्चा हनुमानगढ़ के जिला अध्यक्ष धर्मवीर नागर की अनुशंसा पर अखिल भारतीय धानका युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सतीश खनगवाल ने ढाणी तेलीयान ( खचवाना ) के विनोद खन्ना धानका को संगठन में भादरा तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विनोद खन्ना को जारी नियुक्ति पत्र में कहा है कि आप द्वारा धानका समाज में रुचि व जनहित के कार्य राजनैतिक उत्थान व संगठन में आप द्वारा किए गए रचनात्मक कार्यों तथा समाज में शिक्षा को लेकर किए गए योगदान को देखते हुए आपकी तहसील अध्यक्ष पर नियुक्ति की जाती है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष विनोद खन्ना से आशा जताई कि आप संगठन के प्रति ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ रहेंगे। फोटो_ फाइल फोटो विनोद खन्ना

Author: admin

Comments (0)
Add Comment