ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा में शुक्रवार को आयोजित होने वाले प्रशासन गांवों के संग फॉलोअपकैंप का ग्रामीण करेंगे बहिष्कार

ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा में शुक्रवार को आयोजित होने वाले प्रशासन गांवों के संग फॉलोअपकैंप का ग्रामीण करेंगे बहिष्कार
डूब क्षेत्र में मैदान के लिए जमीन आवंटन करने से उपजा आक्रोश
—————- ———–

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के लोहरवाड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया शुक्रवार को आयोजित होने वाले फॉलो अप कैंप का ग्रामीण बहिष्कार करेंगे । राठौड़ ने बताया पंचायत लोहरवाड़ा में प्रशासन गांवों के संग कैंप वर्ष 2021 में सरकार द्वारा ग्रामीणों को लाभ देने के लिए कैंप लगाया था । जिसमे ग्रामीणों को अधिक से अधिक पट्टे देने के लिए सरकार ने एक आदेश दिनांक 26 नवंबर 21 को निकाला कि जिनके मकान वर्ष 2017 तक पंचायत की भूमि में बने है , उन्हे भी नियम 157 में निशुल्क पट्टे दिए जाए । परंतु ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा के ग्रामीणों को कैंप 2021 में दिए आश्वासन के बाऊजूद आज तट पट्टे नही दिए गए है ।
इसी प्रकार राजकीय प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुरा के खेल मैदान के लिए ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा ने कैंप 2020 में खसरा नंबर 519 के लिए प्रस्ताव दिया था । परन्तु तहसील के कारिंदो ने खसरा नंबर 521 में आवंटन करा दिया । जबकि यह नंबर तालाब के डूब क्षेत्र में है । तथा मौके पर आज भी पानी भरा है ।ओर यह आवंटन नियम विरुद्ध है। किसी भी डूब क्षेत्र में बच्चो का खेल मैदान नही हो सकता है ।
इस आवंटन को निरस्त करा कर पंचायत द्वारा दिए गए खसरा नंबर 519 में ही खेल मैदान आवंटन कराने के लिए ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा ने कैंप 2021 में फिर आवेदन किया था ।परंतु तहसील द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई ।
इसी प्रकार कैंप 2021 में लोहरवाड़ा में शमशान भूमि आवंटित की परंतु पटवारी ने शमशान भूमि को 150 फुट गहरी खान में तरमीम कर दिया ।
इन सभी समस्याओं को लेकर ग्रामीण तहसीलदार , उपखंड अधिकार नसीराबाद के पास कई बार गए परंतु आज तक समाधान नही किया गया ।
अत: 22 अप्रैल , शुक्रवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होने वाले फॉलो अप कैंप का ग्रामीणो ने पूर्ण रुप से बहिष्कार करने निर्णय लिया है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment