बिजली कटौती से रात में परेशान हुए ग्रामीण

बिजली कटौती से रात में परेशान हुए ग्रामीण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा फीडर में आने वाले सभी गांव मगंलवार की रात 4 घण्टे रहे अंधेरे मे रहे ।
बीती रात करीब 1.42 से 5.30 बजे तक यानी 4 घण्टे तक अचानक बिजली सप्लाई बंद होने से झड़वासा फीडर में आने वाले सभी गांव अंधेरे में डूबे गये । जिससे उमश व गरमी से ग्रामीण परेशान हो गए । आये दिन हो अघोषित कटौती को लेकर ग्रामीणों में विधुत विभाग के प्रति काफी रोष व्याप्त है । चाहे जब
मध्य रात्रि में इस तरह अघोषित कटौती करने से चोरी सहित अन्य कोई भी घटना घटने की ज्यादा संभावना बनी रहती है। ग्रामीणो ने रात्रि कटौती नही करने की मांग विधुत विभाग से की , अन्यथा ग्रामीणो को विधुत विभाग कार्यालय आकर अघोषित कटौती पर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पडेगा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment