देरांठू मे ग्रामीणो ने निकाली तिरंगा रैली
विधायक लाम्बा हुऐ शामिल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू मे ग्रामीणो ने खेडा सरस दुग्ध डेयरी से गाजे बाजे के साथ डीजे पर देश भक्ति के गीतो पर थिरकते हुऐ तिरंगा झंडा रैली निकाली । रैली मे ग्रामीणो की होसला अफसाई हेतू नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा भी पहुंचे । लाम्बा ने ग्रामीण बच्चों को भी झण्डे वितरित कर देश भक्ति के प्रति भावना जाग्रत की । रैली ग्राम के फडोल्या मोहल्ला , मेघवंशी मोहल्ला , सदर बाजार , बस स्टैंड से होकर, लम्बा बालाजी मोहल्ला , बडवाल मोहल्ला , रावत मोहल्ला , बैरवा मोहल्ला , ढाबा मोहल्ला होकर वापस दुग्ध डेयरी पर पहुंची । जहाँ व्यवस्थापक बुद्धराम फडौदा ने सभी ग्रामीणो को अल्पहार करवाया ।