मावशिया के ग्रामीणों ने खान आवंटन लीज निरस्त कराने की मांग

मावशिया के ग्रामीणों ने खान आवंटन लीज निरस्त कराने की मांग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम मावशिया के ग्रामीणों ने सोमवार को ग्राम के खसरा नम्बर 699 पर आवंटित लीज पर दी गई खान को निरस्त कराने हेतू उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद राकेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि खान के लिए दी गई भूमि पर वर्तमान मे वृक्ष उत्पादन सहकारी समिति द्वारा पेड पोधे लगाये हुए हैं । व सहकारी समिति को 25 वर्ष के लिए लीज पर दी गई है । वर्तमान मे इस भूमि को खनन के लिए आवंटित कर दिया है , खान के करीब 500 मीटर पर ही इण्डियन आईल की पाईप लाईन डली हुई है । जिससे खनन के कारण होने वाले ब्लास्ट से पाईप लाईन को नुकसान होकर आगजनी की घटना हो सकती है । इसके बावजूद भी खनन के लिए लीज पर दे गई । इस पर ग्रामीणों ने इसे वापस निरस्त करवाकर वृक्ष उत्पादन सहकारी समिति के नाम लीज कराने की मांग उपखण्ड़ अधिकारी से की । ज्ञापन देते समय ग्राम के रामस्वरूप , सुरेन्द्र चोधरी , सिद्धार्थ चोधरी , दिनेश , सुखपाल , शिवराज , हरिसिह , धनराज , शकंर , घीसालाल जाट , रामप्रसाद सहित कई ग्रामीण साथ थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment