विशाल कावड़ यात्रा का झडवासा के ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झडवासा के ग्रामीणो ने पुष्कर से पवित्र जल लेकर आये कावड़ियों का ग्राम मे पहुचने पर भव्य स्वागत किया । रविवार को नवयुवक मंडल झड़वासा के 101 देश प्रेमी व शिव भक्त जो पुष्कर से जल लेकर आये , साथ में तिरंगे झण्डा व भगवा झंडे के साथ झडवासा मे प्रवेश करने पर सरपंच भँवर सिंह गौड व वार्ड पंच शिवराज जाट की अगुवाई में ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया।
और ढोल ढमाकों के साथ नाच गाकर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर रात्रि विश्राम के लिए छोड़ा । प्रातः सोमवार को कावडियो के द्बारा लाये जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।