मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम पंचायत बाघसुरी के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बाघसुरी सरपंच रेशमी देवी ने की। शिविर में नसीराबाद उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव, तहसीलदार ममता यादव , विडियो आदि ने शिविर में शिरकत करके आम जन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया । शिविर में ग्रामीणों ने ग्राम की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को मांग पत्र सौंपा। जिसमें ग्राम पंचायत क्षेत्र के स्कूलों सहित शमशान भूमि आलोट कराने , रास्ते का निस्तारण, बनेवड़ा की बालिका विद्यालय के लिए स्कूलों को टीचरों की मांग , चबूतरिया में टीचरों की कमी की पूर्ति कराने के साथ स्कूल के आसपास व्याप्त अतिक्रमण हटाने , आंगनबाड़ियों की मरम्मत करवाने , शिविर में ग्राम पंचायत बाघसुरी के रेबारी समाज के कई लोगों को उपखण्ड अधिकारी देवी लाल यादव द्वारा पट्टे वितरण करके सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया गया । शिविर में चिकित्सा विभाग , पशु विभाग , जलदाय विभाग , बिजली विभाग , कृषि विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा लेकर गांव गरीब के जनकल्याण के लिए राजस्थान में इस तरह के शिविर का आयोजन करके आमजन को राहत प्रदान की जा रही है । इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी द्वारा पौधा रोपण भी किया गया। शिविर में बाघसुरी के प्रिंसिपल सुभाष मीणा , समाजसेवी गोवर्धन लाल गुर्जर, सांवरलाल , जीवराज गुर्जर , कल्याण , माता संघर्ष समिति के जितेंद्र सिंह , कालू, गिरी , शोजी सिंह , पंचू , राम सिंह , लाल रावत , हाथी सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।