मण्डियानी के तालाब की सरकारी भूमि से जा रही मोरियो को राजस्व रिकार्ड मे दर्ज करवाने की रखी ग्रामीणों ने मांग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । श्री नगर पंचायत समिति के ग्राम ढाल पंचायत के मण्डियानी ग्राम के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर ग्राम के सरकारी तालाब की भूमि मे से जा रही मोरियो को राजस्व रिकार्ड मे दर्ज करवाने की मांग रखी । ग्राम पंचायत ढाल के मण्डियानी के खसरा नं. 1085 खातेदारी नाडा व खसरा नं. 1006 तराही तालाब है । जिसकी पाल के खसरा नं. 1005,1080 है । उक्त तालाब के पीछे सिचाई हेतू भूमि है । जिससे सिचाई के लिए सरकारी खसरा नं. 1001 व 1007 मे रिकार्ड किस्म मोरी करवाने की मांग करते हुऐ इसको सिचाई हेतू पक्की मोरी करवाने की मांग ग्रामीणो ने रखी है । इसके लिऐ ग्राम पंचायत ढाल मे सरपंच श्री मति संजना देवी गुर्जर की अध्यक्षता मे 28 दिसम्बर 2022 को आयोजित ग्राम सभा मे भी सर्वे सहमति से प्रस्ताव सं. 05 लेकर उक्त भूमि को किस्म मोरी करवाने की स्वीकृति जारी की गई थी । लेकिन इसे अभी तक रिकार्ड मे दर्ज नही किया गया । जिससे ग्रामीणो मे प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है । वर्तमान मे उक्त भूमि पर ग्राम के दो बाहुबलीयो ने कब्जा जमा लिया है । जिसे खाली करवाने की मांग रखते हुऐ ग्रामीणों ने कानपुरा मे शुक्रवार को आयोजित महंगाई राहत शिविर मे उपखण्ड अधिकारी अंशुल आमेरिका को फिर अवगत कराया । जिस पर उपखंड अधिकारी ने शीघ्र कार्यवाही करवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया ।