लोहरवाड़ा मे बारिश के लिए ग्रामीणों ने किया रामधुनी का जाप

लोहरवाड़ा मे बारिश के लिए ग्रामीणों ने किया रामधुनी का जाप

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र मे बारिश के अभाव मे फसले जलने के कागार पर आ गई । फसलों को जीवनदान दिलाने हेतू नसीराबाद के कोटा रोड स्थित ग्राम लोहरवाड़ा वासियो ने अखण्ड रामधुनी लगाई । ग्रामीण शिवराज माली ने बताया कि क्षेत्र मे बारिश नहीं होने के कारण फसलें मुरझाने लगी है , जिस पर ग्रामीणों द्वारा ठाकुर जी मंदिर पर जाकर 24 घंटे की रामुधनी का पाठ कर भजन कीर्तन शुरू किया । ग्रामीणों द्वारा भगवान की पूजा अर्चना कर महा आरती की गई । पुजारी अजय वैष्णव द्वारा बालाजी महाराज के चोला चढ़ाया । इस मौके पर भगवान जागिड़ ,मोनू जागिड़,बाबूलाल माली सहित ग्रामीण रामधुनी का जाप लगाकर इंद्रदेव से बारिश की कामना करते रहे । भगवान ने भक्तों की फरियाद सुनी व बादल छाने के साथ अभी हल्की बारिश भी आई । भक्त गण भगवान से क्षेत्र मे अच्छी बारिश की कामना कर रहे है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment