दुर्घटना मे ग्रामीण घायल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । देरांठू निवासी छोटू (60) पुत्र भागू गुर्जर रविवार रात्रि को कोटा बाईपास चौराहे पर अपने पुत्र जो होटल चलाता है , खाने का टिफिन देकर वापस रात्रि 10 बजे के करीब मोटरसाइकिल से घर आ रहा था । की कोटा रोड के नये पेट्रोल पंप के करीब पीछे से आये एक टेलर चालक ने टक्कर मार कर भाग गया । मोटरसाइकिल से नीचे गिरने से छोटू गुर्जर का एक पैर व एक हाथ फैक्चर हो गया । दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पहले नसीराबाद चिकित्सालय मे भर्ती कराया । जहां से प्राथमिक उपचार कराने के पश्चात भीलवाड़ा ले गये ।