जसाई में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, ग्राम वासियों ने जताया सरपंच का आभार

जसाई में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, ग्राम वासियों ने जताया सरपंच का आभार

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत मुंडावर

मुंडावर क्षेत्र के  जसाई गांव में 21 अगस्त रविवार को अजरका मार्ग सरपंच कार्यालय परिसर में महात्मा गांधी नेत्रालय ,सपना एनजीओ व स्थानीय सरपंच वीरू पंडित के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र रोग चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।शिविर में स्थानीय ग्रामीणों के साथ क्षेत्र से आए नेत्र रोगियों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।  शिविर का उद्घाटन कॉंग्रेस वरिष्ठ नेता गोपीचंद  तारा शर्मा , मोहनलाल शर्मा वरिष्ठ समाज सेवी जागूवास व सैनिक कल्याण बोर्ड के सदस्य केजी कौशिक द्वारा किया गया । शिविर में 182मरीजों को उपचार मिला एवम  221मरीजों को नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई गई व 70 नेत्र रोगियों को चश्मे निःशुल्क उपलब्ध कराए गए। 138 लोगों का शुगर टेस्ट, 120 लोगों का रक्त जांच किया गया।।    12 लोगों को आंख के ऑपरेशन के लिए शिविर में ही चिन्हित कर महात्मा गांधी नेत्रालय भेजा  । शिविर का आयोजन समाज सेविका आरती विरेन्द्र पंडित ने बताया कि क्षेत्र के गांवो में खेती व पशुपालन पर निर्भर किसान परिवारजनों की नेत्र से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए मुंडावर तहसील के अन्य गांवों में भी निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। शिविर आयोजन के समय स्थानीय सरपंच वीरेन्द्र पंडित, यादवेंद्र उपाध्याय, एडवोकेट रमेश चंद शर्मा सुप्रीम कोर्ट रामकुमार पूर्व सरपंच,डॉ फूलसिंह चौधरी, राजेंद्र मास्टर, डॉक्टर सुभराम चौधरी, नरेंद्र चौधरी ,राहुल, चौधरी, कपूर डांगी , सत्येंद्र चौधरी, सोनू सूखा, करण खैरिया, अंकित चौधरी, आलोक उपाध्याय, जसवीर चौधरी, बिल्लू चौधरी, ईश्वर पंच, रामनारायण पंच ,देवा पण्डित सहित युवा भगतसिंह सेना पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment