ग्राम विकास अधिकारी संघ शाखा अजमेर ने जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौपा ज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी संघ शाखा अजमेर ने जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौपा ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर के आह्वान पर जिला शाखा अजमेर के ग्राम विकास अधिकारियों ने जिला कलेक्टर अजमेर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को 22 अगस्त से प्रारंभ हुए आंदोलन के अगले चरण नया नहीं – न्याय चाहिए वादाखिलाफी आक्रोश आंदोलन को लेकर ज्ञापन सोपा। जिला अध्यक्ष शिवराज चौधरी ने बताया की राज्य सरकार से गत वर्षो में 3 बार लिखित समझोते हुए थे जो आज दिनांक तक लागू नही किए गए है । जिसको लेकर ग्राम विकास अधिकारी गत 4 अगस्त से कार्य वहिष्कार पर है । तथा आज दिनांक तक इन मांगों पर कोई कार्यवाही न होने से ग्राम विकास अधिकारियों में रोष व्याप्त है। मानवीय आधार पर ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा पशुओं में फेल रही लेम्पी स्किन डिसिस का कार्य करने का निर्णय लिया गया था । इसी क्रम में लेम्पी स्किन डिसिस में आ रहि कठिनाइयों के संबंध में ज्ञापन सोपा। ज्ञापन देने वालों में संभाग मंत्री विशाल वैष्णव, जिला मंत्री प्रहलाद गुर्जर, उपाध्यक्ष पुखराज चौधरी, अराई ब्लॉक अध्यक्ष हरि सिंह शेखावत, ब्लॉक मंत्री दिनेश गोस्वामी, अजमेर ग्रामीण अध्यक्ष प्रताप सिंह रावत ,ब्लॉक मंत्री नेहा जांगिड़, संयुक्त मंत्री बाबूलाल प्रजापत, ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मण बेरवा एवं अन्य ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment