ग्राम विकास अधिकारी उत्तरे आन्दोलन की राह पर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर के आह्वान पर सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी चरणबद्ब आन्दोलन के तहत गुरुवार को आक्रोश आन्दोलन द्वारा शासन एवं सरकार के सर्वोच्च स्तर के आश्वासन तथा निर्धारित समयावधि के लिखित समझोते की पालना नही करने पर ग्राम विकास अधिकारी फिर आन्दोलन मे उत्तरे । जिस पर ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग ने पंचायत सम्बन्धी सम्पूर्ण कार्य मे असहयोग करने का निर्णय लिया । देरांठू ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिसके तहत गुरुवार को पंचायत समिति श्री नगर मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया । जिसमे सम्भागीय मन्त्री विशाल वैष्णव , श्री नगर ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम गुर्जर , ब्लॉक मन्त्री नरेश कुमार सैनी , लक्ष्मण प्रजापत एवं जिला प्रतिनिधि बाबूलाल प्रजापत , सहित संघ के सभी ग्राम विकास अधिकारी श्री नगर मुख्यालय पर उपस्थित थे ।