10,000 की रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार
तीन प्लाटों के पट्टा नवीनीकरण व इंतकाल दर्ज करने की लिए मांगी रिश्वत
रायसिंहनगर
श्रीगंगानगर भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने रायसिंहनगर में कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया लक्खाहाकम ग्राम विकास अधिकारी सुरेश मीणा को एसीबी टीम द्वारा जाल बिछाकर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया
एसीबी श्रीगंगानगर के डीएसपी भूपेंद्र सोनी के निर्देशन में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया गांव लखा हाकम के परिवादी कृष्ण लाल वर्मा द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक मे
शिकायत दर्ज करवाई गई थी की ग्राम विकास अधिकारी सुरेश मीणा पट्टा नवीनीकरण व इंतकाल दर्ज करने को लेकर ₹15000 की रिश्वत की मांग को लेकर परेशान किया जा रहा था जिसको लेकर पट्टा नवीनीकरण व इंतकाल दर्ज करने के लिए 10000 रूपये की राशि में पट्टा नवीनीकरण व इंतकाल दर्ज करने को लेकर सौदा तय किया गया आज एसीबी टीम द्वारा ग्राम विकास अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया. सुरेश मीणा को उसके निवास से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. ग्राम विकास अधिकारी सुरेश मीणा के पास वर्तमान में 2 ग्राम पंचायतों का कार्यभार है. लंबे समय से पंचायत समिति में भ्रष्टाचार मामले भी उजागर होते रहे हैं., भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की कार्रवाई के बाद पंचायत समिति में हड़कंप मचा हुआ है. ग्राम विकास अधिकारी वार्ड नंबर 2 में स्थित आलीशान कोठी में किराए पर रहता था एसीबी अधिकारियों का कहना है कि अभी ग्राम विकास अधिकारी के आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी अभियान की कार्यवाही अभी भी जारी है