Video:वंचित विधार्थी मित्र व एम्बुलेंस कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा कैंडल जलाकर किया शहीदो का सम्मान

वंचित विधार्थी मित्र व एम्बुलेंस कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा कैंडल जलाकर किया शहीदो का सम्मान

सुखराम मीणा / दिव्यांग जगत

जयपुर- शहीद स्मारक जयपुर मे अपनी मांगो को लेकर शहीद स्मारक धरने पर कई दिनों से वंचित विधार्थी मित्रो और राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के द्वारा शहीद स्मारक पर आज शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों को याद करते हैं एवं उनकी याद में कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं
वंचित विधार्थी मित्रो द्वारा सरकार से मांग की गई की 30 अप्रैल 2014 तक काम करने वाले वंचित विधार्थी मित्रो को सरकार संविदा नियमो मे शामिल कर उनके साथ न्याय करे साथ ही आंदोलन मे वीरेंद्र तँवर,सुखराम मीणा,बजरंग,राजू शर्मा,राधे श्याम पारीक, संजय जोशी,मुरारी लाल,टेक चंद,सतीश सर्वा सहित सैकड़ो वंचित विधार्थी मित्र व राजस्थान के 33 जिला अध्यक्षों,ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे जिन्होंने अपनी मांग के साथ साथ शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और धरने को लगातार आगे अनवरत जारी रखने की सहमति जाहिर की !

साथ ही राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा ठेका प्रथा बंद करने व एन एच एम मे शामिल करने की मांग है जिसमे वीरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व मे सुजाराम,रमेश गुर्जर,मनेंद्र जिला अध्यक्ष,दिनेश सिंह, कुलदीप स्वामी,अनूप,अजीत,नरेश, विकास,राजकुमार जी,सुनील, अरविंद,विनोद,दलिप,सुरेश,कैन्हया लाल,कालूराम गुर्जर,ओम प्रकाश, मनीष,विजेंद्र,मनोज,सतेंद्र,आनंद, अरविंद भामु,रूपेश,ईशवर आदि द्वारा द्वारा भी शहीद दिवस पर शहीदो को याद कर नमन किया गया!

Author: admin

Comments (0)
Add Comment