खेलों में हार जीत सिक्के के दो पहलू हैं-उप जिला प्रमुख ताराचंद जी धायल
सुधीर शर्मा सीकर जिले के धोद पंचायत समिति के गांव पलथाना में शहीद सुरेन्द्र कुमार राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे 65 वी जिला स्तरीय हैण्ड बाल प्रतियोगिता 17से19आयु वर्ग छात्रा का आयोजन किया गया जो चार दिवसीय21से24 अक्टुबर तक हुए इसमें फाइनल मुकाबला19 वर्ष में पलथाना व पलसाना के बिच खेला गया जिसमें पलसाना टिम विजेता व उप विजेता पलथाना रही ।17 में विजेता खाटुशयाम जी व उप विजेता पलसाना रही बहुत ही शानदार रहा दोनों टिमो का शानदार प्रदर्शन रहा बारिश ने मैच में खलल डाली लेकिन खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उप जिला प्रमुख ताराचंद जी धायल धोद विकास अधिकारी सीताराम जी खारिया व शहीद सुरेन्द्र के पिता कुरड़ाराम जी व सरपंच पलथाना बनारसी देवी भामाशाह उपेन्द्र जी जांगीड़ संस्था प्रधान सुरेश जी रामकुमार जी व इस्माईल जी थे मंच पर विराजमान सभी सदस्यों का स्कूल द्वारा साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया विकास अधिकारी ने खेलों के सफल संचालन पर सभी गांव वालों व स्कूल प्रशासन व टीमो को धन्यवाद किया उप जिला प्रमुख ताराचंद ने बताया कि खेल में हार जीत सिक्के के दो पहलू है एक टीम की जित होती है एक की हार ।हार से निराश नहीं होना चाहिए दुबारा मेहनत करने से सफलता प्राप्त होती है । बढीया खिलाड़ी का अवार्ड मोनिका मिल पलथाना व कशिश शर्मा ने प्राप्त किया। छात्राओं ने हार व जीत को दरकिनार करते हुए एक साथ जश्न मनाया पलथाना स्कूल ने यह एक मिसाल कायम की है। खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। भामाशाह उपेन्द्र जी जांगीड़ द्वारा पारितोषिक दिया गया।मंच संचालन सुरेन्द्र जी व्याख्याता द्वारा किया गया।