विक्की ज्योतिषी को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू सेना के अलवर जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त
दिव्यांग जगत //पंडित पवन भारद्वाज //अलवर
बहरोड़ उपखण्ड के ग्राम बडोंद मे विक्की कुमार ज्योतिषी बर्डोद को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू सेना के अलवर जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। विक्की कुमार ज्योतिषी को यह दायित्व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव की अनुशंसा पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत आदित्य कृष्ण गिरी द्वारा प्रदान किया गया। विक्की ज्योतिषी ने कहा कि मैं संगठन के दायित्वों का निर्वहन कर्मठता एवं ईमानदारी से करुंगा । इस मौके पर संजय चौधरी प्रदेश संरक्षक राजस्थान अंतरराष्ट्रीय हिन्दू सेना उपस्थित रहे।