शातिर नकबजन व वाहन चोर गिरफतार
दिव्यांग जगत / धोरीमन्ना / रघुवीर पंचारिया
चुराये गये गहने व मोटरसाईकल बरामद
पुलिस थाना धोरीमन्ना थानाधिकारी सुखराम उप निरीक्षक पुलिस के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा सोमवार को क्षेत्र में हुई नकबजनी व मोटरसाईकिल चोरी की वारदात के प्रकरण का खुलासा करते हुए चांदी के जेवरात , नकदी व चोरी की मोटरसाईकिल बरामद कर शातिर , नकबजन , बदमाश व वाहन चोर चुनाराम को गिरफतार करने में सफलता हासिल की ।
कार्यवाही पुलिस : –
चोरी व नकबजनी की वारदातों का खुलासा करने हेतु एक्शन प्लान तैयार कर नकबजनी व चोरी के प्रकरणों में मुलजिमानों की दस्यताबी हेतु सुखराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना धोरीमना के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पूर्व में सम्पति सम्बधी अपराधों में चालानशुदा अपराधियों व जेल से रिहा होने वाले मुलजिमानों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई । अज्ञात मुलजिमानों की तलाश व पतारसी एवं आसूचना संकलन करते हुए सोमवार को पूर्व में चालान शुदा मुस्तबा व अवैध हथियार खरीद फरोक्त में वांछित अपराधी चूनाराम पुत्र पदमाराम जाति जाट उम्र 25 साल निवासी भीमथल डेर पुलिस थाना धोरीमना जिला बाडमेर को दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ करने पर दिनांक 25.05.22 को राजूराम नि ० रामाणियों की ढाणी के घर से जेवरात व नकदी चुराने की वारदात व उसी दिन घर से बाहर खडी मोटरसाईकल चुराने की वारदात को स्वीकार किया । नकबजनी व मोटरसाईकिल चुराने की वारदात करना स्वीकार करने पर मुलजिम को गिरफतार कर उसकी निशादेही से चोरी किये गये जेवरात चांदी की एक जोडी कडिया , एक चांदी का कन्दौरा , एक जोडी चांदी की पायल बडी , एक जोडी चांदी की हाथ की कडिया , पांच हजार रूपये नकद व एक चोरी की मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता की गई । प्रकरण में गिरफतारशुदा मुलजिम चुनाराम से गहनता से पूछताछ की जा रही है जिससे चोरी व नकबजनी की अन्रू वारदाते खुलने की संभावना है । मुलजिम का आपराधिक रेकर्ड : मुलजिम के विरूद्ध पुलिस थाना धोरीमन्ना पर चोरी के 3 मारपीट का 1 व अवैध फायर आर्म्स का 1 प्रकरण इस प्रकार कुल 5 प्रकरण दर्ज हो रखे है तथा चोरी तथा अवैध फायर आर्म्स के प्रकरण में मुलजिम वांछित चल रहा था ।