6 माह से बंद पड़ा पशु चिकित्सालय केंद्र खुलने पर ग्रामीणों मे खुशी की लहर

6 माह से बंद पड़ा पशु चिकित्सालय केंद्र खुलने पर ग्रामीणों मे खुशी की लहर

,,,,, ग्रमीणो व पशुपालक हुए प्रसन्न    लड्डू बांटकर खुशी का किया इजहार  
               
(पंडित पवन भारद्वाज) (मुंडावर)

मुंडावर उपखंड क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम पंचायत करनीकोट गांव में छह माह से पशु चिकित्सालय के ताला लग रहा था । बगैर चिकित्सक के चलते पशुपालकों में निराशा को मध्यनजर रखते हुए मुंडावर विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी , मुंडावर पंचायत समिति प्रधान सुनीता महेश गुप्ता   सरपंच पिस्ता कैलाश शर्मा ने जिला प्रशासन से इस मुद्दे को गम्भीरता से लेकर शुक्रवार को पशु चिकित्सक डॉ, सुरेश शर्मा को नियुक्ति करवा कर पशुपालको के लिए कार्य करवाया । उल्लेखनीय है कि बगैर चिकित्सक के ताला लगने से पशुपालक परेशान थे । पशु चिकित्सक का ताला खोलने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ी और विधायक और प्रधान का जताया आभार

Author: admin

Comments (0)
Add Comment