. लम्पी स्कीन डिजीज बिमारी फैलने से पशुपालक चिंतित और भयभीत।
पंडित पवन भारद्वाज // दिव्यांग जगत
बर्डोद। अलवर-बहरोड़ मुख्य राजमार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत कारोडा क्षेत्र में पिछ्ले
कई दिनों से पशुओं में फैली लम्पी स्किन डिजीज नामक बिमारी के फैलने से अनेक घरों में पशु बिमारी से ग्रसित है। और करीब तीन – चार पशुपालकों के पशुओं की बिमारी के कारण मौत हो चुकी है। वहीं दिन प्रतिदिन बढ रही है बिमारी की समस्या से पशुपालक चिंतित और भयभीत नजर आ रहे हैं। साथ पशु पालकों को आर्थिक, मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में हमने राजकीय पशु चिकित्सालय बर्डोद के इंचार्ज डा पूर्ण यादव से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि विभागीय गाइडलाइन और अधिकारियों के निर्देश पर बिमारी से ग्रसित पशुओं का उपचार जारी है। पशुपालक पशु बांधने वाली
जगह पर साफ सफाई रखें। साथ ही सरकार की गाइडलाइंस में जारी आयुर्वेदिक औषधि पशुओं को खिलाएं। बिमार पशु का दुध बेचान नहीं करें