वीर सिंह चौहान ने गंगासरा सरकारी विद्यालय के मुख्य द्वार पर बनाया जल मन्दिर

वीर सिंह चौहान ने गंगासरा सरकारी विद्यालय के मुख्य द्वार पर बनाया जल मन्दिर

दिव्यांग जगत / सेड़वा / रघुवीर पंचारिया

फागलिया-पंचायत समिति के गंगासरा ग्राम पंचायत स्थित सीनियर विद्यालय के मुख्य द्वार पर 3 लाख की कीमत से अत्याधुनिक जल मन्दिर का निर्माण करवाया ।
विद्यालय प्रधानाचार्य हनुमान राम गोदारा ने बताया कि गंगासरा के युवा उधमी वीर सिंह पुत्र सवाई सिंह चौहान हाल शिमोगा (कर्नाटक) ने विद्यालय की मूलभूत आवश्यकता को समझते हुए अपनी नेक कमाई से जल मन्दिर का निर्माण करवाया जो जिले के सरकारी विद्यालयों व आस पास के सरकारी विद्यालयों लिए रॉल मॉडल बनकर उभरेगा ।
अभिभावको का लगातार सरकारी विद्यालयों की तरफ लगाव बढ़ने से विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ भौतिक सुविधाओ को बढ़ावा मिलेगा ।
राजस्थान प्राथमिक-माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह गंगासरा ने बताया कि पूर्व में ग्राम पंचायत के भामाशाहों ने विद्यालय को अत्याधुनिक रेलवे पॉइंट का रूप देने, टीन शेड बनाने सहित विभिन भौतिक सुविधाओ में अहम योगदान दिया जिसकी बदौलत विद्यालय का कायापलट नजर आ रहा है, अब जल मन्दिर निर्माण से विद्यालय में अध्ययनरत 651 विद्याथियों के साथ-साथ ग्रामवासियों के लिए स्वच्छ मीठा जल पीने की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
विद्यालय विकास कमेटी व शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भामाशाह की अनूठी पहल पर आभार व्यक्त किया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment