वाव निवासी सूरत प्रवासी श्री बाबु भाई मेहता (उम्र 82 वर्ष) को 28 अक्टूबर 2021को तिविहार संथारे का पचखान करवाया
आचार्य श्री महाश्रमण जी की आज्ञा से साध्वी श्री लब्धि श्री जी ने वाव निवासी सूरत प्रवासी श्री बाबु भाई मेहता (उम्र 82 वर्ष) को 28 अक्टूबर 2021को तिविहार संथारे का पचखान करवाया था, समताधारी बाबू भाई का मनोबल अपने आप मे सबके लिए प्रेरणा है।
संथारे के उपलक्ष में अविरत अखंड जप का क्रम चल रहा है।इसी कड़ी में तेयुप सूरत के युवाओं के द्वारा रात्रिकालीन जप का क्रम पूर्ण जागरूकता के साथ चल रहा है।
तप अभिनंदन हो या संथारे का क्रम तेयुप भजन भजन मंडली ने सदैव तत्परता के साथ समय नियोजन किया है।
पिछले 46 दिनों से लगातार पारिवारिक जन के साथ तेयुप सूरत की युवा शक्ति और भजन मंडली कर्म निर्जरा के इस कार्य में अपनी शक्ति और श्रम का नियोजन कर रही है।
संघ प्रभावना में सदैव तत्पर युवाओं को साधुवाद।इसी तरह संघ सेवा करते रहे।