महाविद्यालय केवलारी में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
कमल साहू/दिव्यांग जगतशासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय केवलारी, जिला - सिवनी (म.प्र.) में रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में 1 दिसम्बर 2022 को बी.एम.ओ. डाॅ.ए.के. लाकरा के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य डाॅ.एस.एन डहेरिया की अध्यक्षता में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केवलारी से बी.एम.ओ के साथ पधारे श्रीमती आई.के.अड़कने , श्री कृष्णकुमार प्रजापति एवं श्री शिवशक्ति, जंघेला ने अपने व्याख्यान के माध्यम से छात्र-छात्राओं को एड्स के कारणों एवं बचाव के उपाय तथा सावधानियों के सम्बंध में मार्गदर्शन दिया। महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में निबंध में सचिन बर्मन, सपना ठाकुर एवं दीपिका बघेल रंगोली प्रतियोगिता में यामिनि निवारे, वंशिका साहू तथा संध्या डहेरिया, प्रश्न-मंच प्रतियोगिता में अरविंद तिवारी, शेख सोहिल मंसूरी एवं प्रशंसा बंदेवार भाषण प्रतियोगिता में अनीता यादव, श्रेया तिवारी, वंशिका तिवारी एवं रोहित ठाकुर गीत गायन प्रतियोगिता में कमला सैयाम तथा पोस्टर प्रतियोगिता में यामिनी निवारे, पूर्वी ठाकुर एवं शेख सोहिल मंसूरी विजेता रहे। समस्त विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के करकमलों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया साथ ही अन्य प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। निबंध प्रतियोगिता में डाॅ.लक्ष्मी भाण्डे एवं डाॅ.डी.एल. मानेष्वर, रंगोली प्रतियोगिता में डाॅ. विजया दुबे एवं सुश्री ज्योति एड़पाचे प्रश्न मंच प्रतियोगिता में श्री महेन्द्र नाग एवं श्री राजकुमार विश्वकर्मा , भाषण प्रतियोगिता में डाॅ.संजय मिश्रा एवं श्री हेमराम मर्सकोले, पोस्टर प्रतियोगिता में श्रीमती राशिया कुरैशी एवं श्रीमती रश्मि बघेल तथा गीत-गायन प्रतियोगिता में डाॅ. मनोज टेम्भरे एवं श्री सनत डेहरिया ने निर्णायक का दायित्व निभाया। रेड रिबन की गतिविधियों के सुचारू संचालन में श्री धर्मेन्द्र परते, श्री धीरज सतनामी, श्री संदीप भगत, श्री कमल साहू विशिष्ट योगदान रहा। कार्यक्रम संचालन डाॅ.आर.के.नायक ने तथा आभार प्रदर्शन रेड रिबन क्लब प्रभारी डाॅ.आर.के. ठाकुर ने किया।